करेला के फायदे

 


करेले में एंटी ऑक्सीडेंट और विटामिन्स खजाना का छुपा होता है। इसके अलावा शरीर के लिए जरूरी कैरोटीन, बीटा कैरोटीन, फास्फोरस, आयरन, जिंक, पोटैशियम, मैग्नीशियम और मैगनीज जैसे पौषक तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं।

1. करेले का सेवन डायबिटीज के साथ पेट के कीड़ों को जड़ से खत्म करने में भी मददगार साबित होता है। इसके लिए एक बड़ा चम्मच करेले के पत्तियों के रस को एक गिलास छाछ में मिलाकर नियमित रूप से सेवन करने से पेट के कीड़ों से राहत के साथ ही लीवर को मजबूत करने में काम करते हैं।

2.अगर आप अपच या कब्ज से परेशान रहते हैं, तो ऐसे में करेले के रस का नियमित रूप से सेवन करें। इससे कब्ज के साथ एसिडिटी, छाती में जलन और खट्टी डकारों से छुटकारा मिलता है, साथ ही पाचन तंत्र को मजबूती मिलती है।

3.पीलिया और लीवर के रोगों के लिए करेला रामबाण होता है। करेले के रस को रोजाना पीने से पीलिये में कुछ ही दिनों में राहत मिलती है।

4.अस्थमा यानि सांस की बीमारी में भी करेले का सेवन करना बेहद फायदेमंद होता है। धूल-धुएं और अस्थमा अटैक को रोकने के लिए करेले के रस में तुलसी का रस,शहद मिलाकर रात में सेवन करने से लाभ।

5. करेला दिल की बीमारियों यानि हार्ट अटैक के खतरे को कम करने में सहायक होता है। करेले के रस का सेवन करने या कम मसाले वाली करेले की सब्जी के सेवन से ऑर्टरी वॉल्व पर इकठ्ठा होने वाले खराब कोलेस्ट्रोल और शरीर में ब्लड शुगर लेवल को कम करता है।  


Comments

Popular posts from this blog

अदरक के फायदे

अल्सर का आयुर्वेदिक उपचार

भीगे हुए बादाम खाने के फायदे